फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार जानकार सूत्रों ने बताया है कि पवित्र नगर कर्बला के मेयर अबीर सलीम की उस समय एक व्यक्ति ने हत्या कर दी जब वह कर्बला के एक मोहल्ले के दौरे पर थे।
साबेरीन न्यूज़ ने रिपोर्ट दी है कि इंजीनियर अबीर सलीम अपने दो कर्मियों के साथ कर्बला शहर के एक मोहल्ले अलमुअल्लमेची के दौरे पर निकले थे कि एक व्यक्ति ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जाता है कि यह हमलावर वह व्यक्ति था जिसे रास्ता खुलवाने के लिए लगाया गया था।
हमलावर ने महापौर पर तीन गोलियां चलाईं और फ़रार होने में कामयाब रहा। सुरक्षा कर्मी और पुलिस बल हमलावर को तलाश कर रहे हैं। कर्बला के मेयर को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती काया गया लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।